CG फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी: FIR के बाद मोहित साहू ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मोहित साहू ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। FIR दर्ज होने के बाद तनाव में उठाया गया कदम, फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती।
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) से जुड़ा मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहित साहू ने कथित तौर पर फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों द्वारा समय रहते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
सूत्रों के अनुसार, मोहित साहू के खिलाफ उनकी गर्लफ्रेंड और छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री शशि वर्मा ने मारपीट के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से मोहित साहू पर कानूनी और मानसिक दबाव बना हुआ था। इसी घटनाक्रम के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मोहित साहू घर पर अकेले थे। बाद में परिजनों को स्थिति की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल सूत्रों ने पुष्टि की है कि उन्होंने केमिकल (फिनाइल) का सेवन किया था।
अभिनेत्री की शिकायत में मारपीट और चोट पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए थे। मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में भी इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब आत्महत्या के प्रयास की बात सामने आने से केस ने और गंभीर मोड़ ले लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। FIR, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़ी जानकारियों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मोहित साहू की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे जाने की बात कही गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0