5 सितम्बर को आएगी 'जै सीतला मईया', निर्माता लिलेश्वर सिन्हा पहली बार नायक की भूमिका में 

निर्माता और नायक श्री सिन्हा का दावा है कि इससे पहले शीतला माता पर न तो बॉलीवुड में, और ना ही हॉलीवुड में इस विषय पर फिल्म बनी है।

Jul 29, 2025 - 01:04
Jul 29, 2025 - 01:22
 0  4
5 सितम्बर को आएगी 'जै सीतला मईया', निर्माता लिलेश्वर सिन्हा पहली बार नायक की भूमिका में 

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों को सितम्बर में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को एक धार्मिक छत्तीसगढ़ी फिल्म की सौगात मिलने जा रही है। डॉ पुनीत सोनकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जै सीतला मईया'  ठीक इसी दिन रिलीज होने जा रही है। निर्माता, लेखक, अभिनेता, सिंगर, गीतकार एवं संगीतकार श्री लिलेश्वर सिन्हा इस फिल्म के निर्माता भी हैं और नायक भी हैं। निर्माता और नायक श्री सिन्हा का दावा है कि इससे पहले शीतला माता पर न तो बॉलीवुड में, और ना ही हॉलीवुड में इस विषय पर फिल्म बनी है। यानी, यही दुनिया की ऐसी पहली फिल्म होगी। उस हिसाब से यह अपने आप में एक ऐतिहासिक फिल्म होगी। फिल्म से सम्बंधित और भी खबरें आप लगातार पढ़ पाएंगे, लेकिन उसके पहले इस फिल्म से सम्बंधित जो जानकारी निर्माता कंपनी की तरफ से उपलब्ध करायी गयी है, उस पर एक बार गौर जरूर फरमाइए-   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0