छत्तीसगढ़ी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का भव्य मुहूर्त समारोह | 2025

छत्तीसगढ़ी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का ग्रैंड मुहूर्त तेलीबांधा मरीन ड्राइव में हुआ। फिल्म में लव, एक्शन और पारिवारिक संदेश शामिल हैं।

Aug 11, 2025 - 18:47
Aug 11, 2025 - 19:04
 0  30
छत्तीसगढ़ी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का भव्य मुहूर्त समारोह | 2025
muhurat of new upcomoing movie

रायपुर: एन माही फिल्म प्रोडक्शन और साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म "राजा हिन्दुस्तानी" का भव्य मुहूर्त समारोह 8 अगस्त, शुक्रवार को तेलीबांधा मरीन ड्राइव के सामने राग म्यूजिक कैफे में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि मोहित साहू, मनोज वर्मा, अनुपम वर्मा, संजय महानंद सहित छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक, कलाकार और वरिष्ठ हस्तियां मौजूद रहीं।

फिल्म के मुख्य निर्माता मोहित साहू हैं, जबकि लेखक, निर्माता और निर्देशक की भूमिका उदय कृष्णा निभा रहे हैं। "राजा हिन्दुस्तानी" एक मनोरंजक फिल्म है जिसमें प्रेम, एक्शन और पारिवारिक भावनाओं के साथ सुंदर गीत-संगीत की भरमार है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के दर्शकों को खूब पसंद आएगी क्योंकि इसके माध्यम से सकारात्मक सामाजिक संदेश भी दिया जाएगा। निर्माता टीम समाज के लिए समर्पित कार्यों के लिए भी जानी जाती है।

फिल्म के मुख्य कलाकार अनिल सिंहा और रिंकू राजा हैं। जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों का चयन किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर माह से शुरू होने की योजना है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0