तीन साल बाद फिर साथ आए अमलेश नागेश और मन कुरैशी, ‘तोर मयारू मोर मयारू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

अमलेश नागेश और मन कुरैशी तीन साल बाद ‘तोर मयारू मोर मयारू’ से लौटे हैं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 22 अगस्त को लॉन्च किया गया।

Aug 25, 2026 - 18:31
 0  6
तीन साल बाद फिर साथ आए अमलेश नागेश और मन कुरैशी, ‘तोर मयारू मोर मयारू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बार फिर मनोरंजन का तड़का लगने वाला है। अमलेश नागेश और मन कुरैशी की चर्चित जोड़ी करीब तीन साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तोर मयारू मोर मयारू’ का ट्रेलर 22 अगस्त को भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया।

नीलजय फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सतीश जैन, अनुज शर्मा और मनोज वर्मा समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी ने इवेंट की रौनक बढ़ा दी।

अमलेश नागेश अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं, वहीं मन कुरैशी के साथ उनकी जोड़ी को भी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में खूब पसंद किया गया है। ऐसे में तीन साल बाद दोनों को एक साथ देखकर फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

ट्रेलर रिलीज के साथ ही अब दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी, कॉमेडी और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म छत्तीसगढ़ी दर्शकों के लिए मनोरंजन का नया डोज लेकर आने की तैयारी में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0