छत्तीसगढ़ की चर्चित वेब सीरीज ‘आभूषण’ हुई रिलीज, रहस्य और रिश्तों की अनोखी कहानी ने खींचा दर्शकों का ध्यान
छत्तीसगढ़ में निर्मित हिंदी वेब सीरीज ‘आभूषण’ अब GS Productions के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुकी है। रहस्य, प्रेम और भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित इस वेब सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बनी हिंदी वेब सीरीज ‘आभूषण’ अब दर्शकों के लिए रिलीज कर दी गई है। GS Productions के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रही इस वेब सीरीज ने अपनी रहस्यमयी कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति के चलते दर्शकों का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है।
निर्देशक और लेखिका डॉ. नेहा शुक्ला तथा निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव की इस प्रस्तुति में रहस्य, रोमांच, प्रेम और पारिवारिक रिश्तों का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी का केंद्र एक ऐसे आभूषण के इर्द-गिर्द घूमता है, जिससे जुड़े कई रहस्य और चमत्कारिक घटनाएं दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखती हैं।
वेब सीरीज की खासियत यह है कि इसमें प्रेम कहानी के साथ भाई-बहन के अटूट रिश्ते को भी प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। भावनात्मक दृश्यों और रहस्यपूर्ण घटनाक्रमों का मेल इसे एक अलग पहचान देने का प्रयास करता है।
‘आभूषण’ में परितोष सिंह बघेल, डॉ. नेहा शुक्ला, जागेश वर्मा, गोपाला सोनी, नितेश सूर्यवंशी, संध्या वर्मा, भूमि साहू और शुभम शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं तकनीकी टीम में भी स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में शूट की गई इस वेब सीरीज में कई आकर्षक लोकेशंस और सिनेमाई प्रस्तुति देखने को मिलती है। रिलीज के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और स्थानीय कंटेंट प्रेमी इसे उत्साह के साथ देख रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0