ऑटो-ऑटो पहुंच रहा 'मोर वाली अलग हे' का जादू! 17 जुलाई से पहले मेकर्स ने अपनाया ऐसा देसी प्रमोशन, हर कोई कर रहा तारीफ
17 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मोर वाली अलग हे' का अनोखा ग्राउंड प्रमोशन चर्चा में है। निर्देशक आनंद मानिकपुरी और उनकी टीम ऑटो के पीछे पोस्टर लगाकर फिल्म का प्रचार कर रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में इन दिनों आगामी फिल्म 'मोर वाली अलग हे' को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों तक पहुंचने के लिए एक अलग और देसी अंदाज का प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।
फिल्म के लेखक और निर्देशक आनंद मानिकपुरी अपनी पूरी टीम के साथ खुद सड़कों पर उतर आए हैं। पारंपरिक प्रचार से अलग हटकर टीम शहर के ऑटो रिक्शा के पीछे फिल्म के पोस्टर लगाकर लोगों के बीच इसकी जानकारी पहुंचा रही है। इस अनोखे ग्राउंड प्रमोशन को देखकर राहगीर भी फिल्म के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
मेकर्स का मानना है कि दर्शकों से सीधे जुड़ने का यह तरीका फिल्म को हर वर्ग तक पहुंचाने में मदद करेगा। यही वजह है कि रिलीज से पहले टीम लगातार अलग-अलग इलाकों में जाकर फिल्म का प्रचार कर रही है।
'मोर वाली अलग हे' एक पारिवारिक, रोमांटिक और फुल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में मनोरंजन के साथ पारिवारिक भावनाओं और हास्य का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा, जिससे हर उम्र के दर्शक खुद को इससे जोड़ पाएंगे।
रिलीज डेट नजदीक आने के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0