- : इवेंट्स

गौ माता पर बनी पहली फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, सीएम विष्णुदेव साय ने ट्रेलर लॉन्च कर किया बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ में गौ माता पर केंद्रित पहली फिल्म ‘गोदान’ के ट्रेलर का भव्य शुभारंभ रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए इसे राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। कार्यक्रम में आरएसएस के केंद्रीय सदस्य अजीत महापात्र सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘गोदान’ केवल धार्मिक भावना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह फिल्म गाय के आर्थिक, कृषि और वैज्ञानिक महत्व को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। उन्होंने बताया कि गौवंश का संरक्षण न केवल समाज के लिए आवश्यक है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाता है। फिल्म के माध्यम से आम जनता को गौमाता की उपयोगिता और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फिल्म ‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में करमुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने गौ माता पर बनी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से अधिक से अधिक दर्शक फिल्म देख पाएंगे और गौ संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित गौ संवर्धन योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौशालाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि में वृद्धि की गई है, चारे के लिए मिलने वाली सहायता बढ़ाई गई है और गौशालाओं को अतिरिक्त वित्तीय सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा आवारा गौवंश की देखभाल के लिए गोधामों का निर्माण भी किया जा रहा है।

फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों ने जानकारी दी कि ‘गोदान’ से होने वाली आय का एक हिस्सा गौशालाओं के विकास और गौसेवा कार्यों में लगाया जाएगा। लगभग दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक पहलुओं को प्रभावी रूप से दर्शाया गया है। फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिनेमा समाज को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। ‘गोदान’ जैसी फिल्में लोगों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराती हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को शुभकामनाएं देते हुए इसके सफल प्रदर्शन की कामना की।

रायपुर में 90 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला 2025
रायपुर में 90 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन
रायपुर में कला प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर आने वाला है। गोल्डन फ्रेम एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स में  90 दिवसीय कार्यशाला का ये 20वा दिन है जिसमें हमारे साथ देश के मशहूर  अभिनेता, लेखक,थियेटर डायरेक्टर अखिलेंद्र मिश्र जी साथ होंगे, जिसमें उनकी किताब “अभिनय,अभिनेता और आध्यात्म“ पर चर्चा होगी । यह मास्टर क्लास दोपहर 3 बजे शुरू होगी और इसमें प्रवेश लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, प्रवेश केवल पूर्व-पंजीकरण के आधार पर ही मिलेगा।

अखिलेंद्र मिश्रा होंगे मुख्य प्रशिक्षक
इस कार्यशाला का नेतृत्व प्रसिद्ध अभिनेता, लेखक, थिएटर आर्टिस्ट और निर्देशक अखिलेंद्र मिश्रा करेंगे। प्रतिभागियों को अभिनय, संवाद अदायगी, थिएटर तकनीक और निर्देशन की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

स्थान और संपर्क विवरण
कार्यशाला का आयोजन गोल्डन फ्रेम एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स, 1st फ्लोर, न्यू दिल्ली स्वीट्स के सामने, समता कॉलोनी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में होगा। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए प्रतिभागी मोबाइल नंबर 7999952172 पर संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का भव्य मुहूर्त समारोह | 2025
रायपुर: एन माही फिल्म प्रोडक्शन और साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म "राजा हिन्दुस्तानी" का भव्य मुहूर्त समारोह 8 अगस्त, शुक्रवार को तेलीबांधा मरीन ड्राइव के सामने राग म्यूजिक कैफे में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि मोहित साहू, मनोज वर्मा, अनुपम वर्मा, संजय महानंद सहित छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक, कलाकार और वरिष्ठ हस्तियां मौजूद रहीं।

फिल्म के मुख्य निर्माता मोहित साहू हैं, जबकि लेखक, निर्माता और निर्देशक की भूमिका उदय कृष्णा निभा रहे हैं। "राजा हिन्दुस्तानी" एक मनोरंजक फिल्म है जिसमें प्रेम, एक्शन और पारिवारिक भावनाओं के साथ सुंदर गीत-संगीत की भरमार है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के दर्शकों को खूब पसंद आएगी क्योंकि इसके माध्यम से सकारात्मक सामाजिक संदेश भी दिया जाएगा। निर्माता टीम समाज के लिए समर्पित कार्यों के लिए भी जानी जाती है।

फिल्म के मुख्य कलाकार अनिल सिंहा और रिंकू राजा हैं। जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों का चयन किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर माह से शुरू होने की योजना है।

3 माह की थिएटर प्रोडक्शन कार्यशाला – छठवां दिन रहा लोक-संस्कृति, ध्यान और अभिव्यक्ति का संगम
रायपुर। गोल्डन फ्रेम एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स द्वारा आयोजित 90 दिनों की थिएटर प्रोडक्शन कार्यशाला का छठा दिन विविध रंगों से भरपूर रहा, जहां शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ लोक-संस्कृति की भी गूंज सुनाई दी।

दिन की शुरुआत ‘शवासन’ से हुई, जहां प्रतिभागियों ने अपनी आंखें बंद कर तन-मन को विश्राम दिया। शवासन के माध्यम से तनाव, चिंता और मानसिक थकान को दूर करने का अभ्यास किया गया, जिससे प्रतिभागियों को आंतरिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव हुआ।

इसके बाद योग सत्र में स्ट्रेचिंग, प्रणाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों के शरीर में लचीलापन और ऊर्जा का संचार हुआ।

गोल्डन फ्रेम एकेडेमी ऑफ़ फिल्म आर्ट की डायरेक्टर सुश्री पल्लवी शिल्पी ने बताया कि नृत्य सत्र में प्रतिभागियों ने न केवल शारीरिक तालमेल सीखा, बल्कि भावों को शब्दों के बिना व्यक्त करने की कला भी सीखी। “हमारे पारा” गीत पर छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य का अभ्यास कार्यशाला का विशेष आकर्षण रहा, जिसने स्थानीय संस्कृति की जीवंतता को मंच पर उतारा।

संगीत सत्र में बेसिक सरगम के साथ-साथ स्वर की ऊँच-नीच को परिस्थिति के अनुसार नियंत्रित करने की तकनीकें सिखाई गईं। इस दौरान प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की विविधता, लोक परंपराओं और कहानियों से जुड़ी संगीतमयी जानकारी लोकगायक एवं निर्देशक राकेश तिवारी जी से प्राप्त हुई। उनके निर्देशन में लोकगीतों के शाब्दिक सौंदर्य, गूढ़ अर्थ और सांस्कृतिक महत्व को समझा गया, जिससे छात्रों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा से सीधा जुड़ाव महसूस हुआ।

स्क्रिप्ट रीडिंग सत्र में नाट्यपाठ की तकनीक, उच्चारण, गति और भाव की समझ के साथ-साथ अभिनय के तकनीकी पक्षों पर भी गहराई से चर्चा की गई। समूह में पढ़ने से कलाकारों ने एक-दूसरे की एनर्जी और टाइमिंग को महसूस किया, जिससे समूह अभिनय की समरसता में सुधार आया।

छठे दिन की गतिविधियों ने यह सिद्ध कर दिया कि एक अभिनेता के व्यक्तित्व निर्माण में ध्यान, लोककला, अभिव्यक्ति और अनुशासन की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है। कार्यशाला का हर दिन न सिर्फ कलात्मक उन्नति का, बल्कि आत्मिक विकास का भी एक सार्थक कदम बनता जा रहा है।

भारतेन्दु नाट्य अकादमी में कलाकारों की आवश्यकता, 20 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन
रायपुर. भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ ने संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के तहत कलाकारों और अवधिवक्ताओं के लिए एक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों जैसे नाटक, संगीत, नृत्य और कला के क्षेत्रों में प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन के अनुसार, कुल 3 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:

1. नाटक श्रेणी के लिए 2 पद (वेतनमान: ₹39,000 और ₹25,000 प्रति माह)।

2. संगीत श्रेणी के लिए 1 पद (वेतनमान: ₹13,500 प्रति माह)।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अकादमी की वेबसाइट www.bnalko.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, साथ ही ₹500/- (अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए छूट के साथ) का शुल्क जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार और प्रदर्शन शामिल है.

यह भर्ती स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए अकादमी के कार्यालय भारतेन्दु भवन, प्लॉट नं. 1, विक्रम खंड-1, गोमती नगर, लखनऊ-226010 से संपर्क किया जा सकता है।

गोल्डन फ्रेम एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स ने रचा इतिहास — हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति में 90 दिवसीय वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी रायपुर एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब गोल्डन फ्रेम एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स के तत्वावधान में 1 अगस्त को 90 दिवसीय राष्ट्रीय रंगमंच कार्यशाला का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर हिंदी सिनेमा के दो प्रतिष्ठित चेहरे—श्री रघुबीर यादव और श्री कुमुद मिश्रा—की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यशाला का निर्देशन देश के वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म कला निर्देशक श्री जयंत देशमुख द्वारा किया जा रहा है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन में यह कार्यशाला न केवल प्रशिक्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि प्रदेश में थिएटर और फिल्म की दिशा को एक नई गति भी प्रदान करेगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान श्री रघुबीर यादव ने अभिनय की अपनी यात्रा साझा करते हुए कहा, “मैंने अभिनय अपने आसपास की दुनिया को देखकर, लोगों की गतिविधियों का अवलोकन कर, उन्हें आत्मसात कर सीखा।” उन्होंने सरलता और सहजता से बताया कि ऑब्ज़र्वेशन ही किसी भी कलाकार का सबसे सशक्त उपकरण है।

वहीं श्री कुमुद मिश्रा ने इस कार्यशाला की संकल्पना की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर बताया और आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।

श्री जयंत देशमुख ने कार्यशाला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “यह कार्यशाला प्रदेश के नवोदित कलाकारों को थिएटर के माध्यम से फिल्म इंडस्ट्री की ओर एक सशक्त पुल प्रदान करेगी। अभिनय की गहराई और सच्चाई का पहला अध्याय थिएटर से ही प्रारंभ होता है।”

कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊँचाई मिली जब गोल्डन फ्रेम एकेडमी के संस्थापक-संरक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव (पूर्व आईपीएस) ने संस्था की दूरदृष्टि और उद्देश्य साझा किए। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को गुणवत्ता प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का संकल्प लेकर खड़ा हुआ है।

संस्था के सह-संस्थापक श्री विक्रांत झा ने बताया, “गोल्डन फ्रेम एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए वह ठिकाना है, जहाँ उन्हें अब मुंबई जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यहाँ उन्हें अभिनय, निर्देशन, तकनीकी कला और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विशेषज्ञों से प्रशिक्षण मिलेगा।”

उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ी सिनेमा और रंगमंच से जुड़े कई प्रतिष्ठित नामों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें श्री संतोष जैन, श्री सतीश जैन, श्री मनोज वर्मा, योगेश अग्रवाल, सुनील तिवारी, तुषार जोशी, शकील साजिद, क्रांति दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह और कुंज बिहारी शर्मा प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुविख्यात वक्ता आचार्य रंजन मोड़क ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पल्लवी शिल्पी ने भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया। इस विशेष अवसर पर कार्यशाला के प्रतिभागियों की भी बड़ी उपस्थिति देखने को मिली, जिन्होंने इस ऐतिहासिक कार्यशाला का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया।

इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में जनजातीय समुदाय पर 2 दिवसीय विशेष कार्यक्रम आज से, आईएएस सोनमणि बोरा होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर। खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में आज 1 अगस्त से उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलन में जनजातीय स्वर पर आधारित दो दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदाय के ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा होगी, वहीँ विश्विद्यालय के लोक संगीत विभाग के कलाकार शानदार लोक नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा (आईएएस) के मुख्य आतिथ्य में होगा, जिसकी अध्यक्षता कुलपति डॉ लवली शर्मा करेंगी। वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय युवा प्रमुख वैभव सुरंगे इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे, वहीँ कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो डॉ मृदुला शुक्ल विशेष अतिथि होंगी। अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ कौस्तुभ रंजन इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे। इसी दिन शाम को 5.30 बजे लोक संगीत विभाग के कलाकारों और विद्यार्थियों के द्वारा झमाझम लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। लोक-संगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ दीपशिखा पटेल के निर्देशन में यह प्रस्तुति होगी।

दूसरे दिन, यानी 2 अगस्त को, समापन समारोह में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के अंग्रेजी और विदेशी भाषा विभाग के प्रोफेसर डॉ मनीष श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ एसपी प्रसाद विशिष्ट अतिथि होंगे। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सौमित्र तिवारी ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।

राष्ट्रीय रंगमंच कार्यशाला 1 अगस्त से, मशहूर अभिनेता रघुबीर यादव और कुमुद मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर। गोल्डन फ्रेम एकडेमी ऑफ़ फिल्म आर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे 90 दिवसीय राष्ट्रीय रंगमंच कार्यशाला 1 अगस्त 2025 की शाम भव्य रूप से प्रारम्भ होने जा रहा है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रघुबीर यादव और कुमुद मिश्रा शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

गोल्डन फ्रेम एकडेमी ऑफ़ फिल्म आर्ट्स की ओर से जानकारी दी गयी है, कि इस 90 दिवसीय राष्ट्रीय रंगमंच कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और वरिष्ठ रंगकर्मी जयंत देशमुख इस कार्यशाला का निर्देशन करेंगे। कार्यशाला का शुभारम्भ संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में 1 अगस्त की शाम 5 बजे होगा।